आज की ताजा खबर

रक्षाबंधन पर राठ डिपों ने करायी 55 लाख से अधिक की यात्रा

top-news

राठ(हमीरपुर)। रक्षा बंधन पर कस्बे के बस स्टैण्ड पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा और लगातार डिपो की सभी बसे क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर आते जाते हुए दिखाई दी। रक्षा बंधन पर सह यात्री सहित महिलाओं की निःशुल्क यात्रा 08 अगस्त की सुबह छह बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई है। 10 अगस्त रविवार को शाम 5 बजे तक राठ डिपों द्वारा 55 लाख रुपये की यात्रा इस योजना के तहत करायी गई।  
शासन द्वारा रक्षा बंधन पर बीते काफी वर्ष से महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके साथ सहयात्री एक व्यक्ति को भी निःशुल्क यात्रा करने का मौका इस बार रक्षा बंधन पर दिया है। राठ कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बीते शुक्रवार को यात्रियों का सैलाब सुबह से देखने को मिला और देर रात तक डिपो की बसें यात्रियों से खचाखच भरी आती जाती रही। यात्रियों में महिलाओं की संख्या अधिक नजर आई। हालात यह थे कि डिपो परिसर में बसों के खड़े होते ही यात्रियों का हुजूम बसों की तरफ दौड़ता दिखा। शुक्रवार 8 तारीख को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में राठ डिपो से निशुल्क सफर करने वाली महिला यात्रियों की संख्या 8913 थी जिन्होंने 7 लाख 1 हजार 7 सौ 62 रुपया की यात्रा की वहीं सहयात्रियों की संख्या 1879 थी जिन्होंने 1 लाख 43 हजार 7 सौ 34 रुपया की यात्रा की। सहयात्रियों सहित महिलाओं ने 8 लाख 45 हजार 4 सौ 96 रुपया की यात्रा की। दूसरे दिन शनिवार 09 अगस्त को रक्षा बंधन पर महिला यात्रियों की संख्या 22066 रही जिन्होंने 20 लाख 53 हजार 9 सौ 40 रुपया की यात्रा की वहीं सहयात्रियों की संख्या 4520 रही जिन्होंने 4 लाख 20 हजार 6 सौ 86 रुपया की यात्रा की। सहयात्रियों सहित महिलाओ की संख्या 26586 रही और उन्होंने 24 लाख 74 हजार 6 सौ 26 रुपया की यात्रा की। वहीं आज 10 तारीख को शाम 5 बजे तक महिला यात्रियों की संख्या 19064 रही उन्होंने 19लाख 11 रुपया की यात्रा की जबकि सहयात्रियों की संख्या 3241 थी जिन्होंने 3 लाख 23 हजार 2 रुपया की यात्रा की। सहयात्रियों सहित महिलाओं की संख्या 22305 रही और उन्होंने 22 लाख 23 हजार 13 रुपया की यात्रा की। सरकार की इस योजना के तहत पहले, दूसरे और अंतिम दिन शाम 5 बजे तक कुल 55 लाख 43 हजार 1 सौ 35 रुपया की निःशुल्क यात्रा राठ डिपों द्वारा करायी गई। अभी रात 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान यात्री बेहद खुश दिखे तो महिलाओं के साथ सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने पर यात्रियों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। हालांकि पहले दिन बस स्टैण्ड पर बस में जगह पाने की होड़ के चलते ढक्का मुक्की का माहौल भी दिखाई दिया और लोग बस में घुसने के लिए जद्दोजहद करते दिखे तो वहीं बस में मौजूद यात्रियों को बस से नीचे उतरने में भी काफी मेहनत करनी पड़ी। मगर पुलिस ने डिपो परिसर में रहकर व्यवस्था को बनाये रखा। उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक भी रोडवेज परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहै। रोडवेज डिपो के एआरएम संतोष कुमार ने बताया कि राठ डिपो के पास 95 बसें हैं। इनमें से 85 बसें सड़क पर लगातार दौड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। डिपो के प्रभारी निखिल वर्मा ने बताया कि वह यात्रियों की सुविधाओं को लेकर डिपो के कर्मचारी सजग है और लगातार मेहनत करके जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रहे है। सीनियर फोरमैन घासीराम, केंद्र प्रभारी विजय नारायण विश्वकर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर शफीक खान, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश वर्मा, बसीम, जयसिंह, आशीष, सर्वेश मिश्रा, टाईम कीपर अतुल श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, नीरज कुमार आदि ने कड़ी मेहनत करके बसों के संचालन में अपना पूरा योगदान दिया।   

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *