आज की ताजा खबर
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी ?

- दैनिक लोक भारती
- 18 Sep, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए कप्तान तैनात किए गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से जिलों में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी। तबादले के तहत जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि संजीव सुमन को देवरिया की कमान दी गई है। इसी तरह अशोक कुमार मीना को हरदोई का कप्तान नियुक्त किया गया है और अभिषेक वर्मा को सोनभद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का कप्तान बनाया गया है। बड़े जिलों की बात करें तो नीरज जादौन को अलीगढ़ का SSP नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. अनिल कुमार को आज़मगढ़ का SSP बनाया गया है। वहीं, मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज का DCP और अनिल कुमार झा को आगरा रेलवे का SP नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में केशव कुमार को कुशीनगर का SP, अभिजीत आर. शंकर को अंबेडकर नगर का SP और अभिषेक भारती को औरैया का कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक चौथी वाहिनी PAC की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तीन अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जिनमें हेमराज मीना, संतोष कुमार मिश्रा और विक्रांत वीर शामिल हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *