आज की ताजा खबर

स्व0श्रीमती सुनीता गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ने किया मेधावियों का सम्मान

top-news

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के उत्सव पैलेस में स्व0 श्रीमती सुनीता गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट एवं उ0प्र0 युवा उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा मेधावी छात्र सम्मान, सिलाई मशीन वितरण एवं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों के साथ नगर क्षेत्र से पहुंचे लोग भी मौजूद रहे।
स्थानीय उत्सव पैलेेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता तथा उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने मेधावियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र तथा पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण की। इस मौके पर कक्षा 10 के प्रसून कुमार, आदर्श, रोजी, रामजी गुप्ता, कुशल तिवारी, अयान खान, अंशुमान, मानसी गुप्ता, ऋतिक, भूमि राजपूत, कवललीन, प्रिया सिंह, रिया व सत्यम तथा  कक्षा 12वीं के दीपांश कौशिक, नमन गुप्ता, सलेहा खान, खुशबू, मयंक वर्मा, अन्या अग्रवाल, सपना देवी, निशा, प्रत्यक्ष सोनी, अफसा अंसारी, व शिवानी आदि को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मानवी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता तथा विकास गुप्ता को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जबकि गरीबी में अपना जीवन यापन कर रही आत्मनिर्भर पलक, खुशबू देवी, सुभालती, हिमांशी देवी, रचना, अंजलि प्रजापति, प्रतीक्षा, माला, स्नेहा, खुशी, सोनम देवी, संध्या, पूजा अनुरागी, उर्मिला, डिंपी, गुड्डन, प्रिंसी सैनी, साजिया परवीन, साक्षी विश्वकर्मा तथा सीता रानी को सिलाई कर जीवकोपार्जन हेतु एक-एक सिलाई मशीन वितरित की गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, ट्रस्ट के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता (पप्पू धौहल), कार्यक्रम सहसंयोजक अनिल कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ विवेक नगायच, प्रमोद कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता, कमलेश साहू, काशीप्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *