आज की ताजा खबर

बिहार चुनाव 2025: अक्षरा सिंह की गिरिराज सिंह से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी तापमान, पवन सिंह के खिलाफ उतरेंगी मैदान में?

top-news

बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल गर्म है और सियासत की ज़मीन पर अब भोजपुरी सितारों की भी सक्रियता बढ़ने लगी है। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की हालिया बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गिरिराज सिंह से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “आज माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद मिला।” इस एक लाइन के पोस्ट के बाद यूजर्स ने अटकलों की झड़ी लगा दी है। कुछ लोग इसे महज शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, तो कई सोशल मीडिया यूजर्स साफ कह रहे हैं कि “पवन सिंह के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी है।” गौरतलब है कि हाल ही में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद बीजेपी में एंट्री ली है। ऐसे में अक्षरा सिंह और गिरिराज सिंह की मुलाकात को उसी सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।कुछ यूजर्स तो यह भी कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी अब पवन सिंह के सामने उन्हीं की इंडस्ट्री से किसी मजबूत चेहरे को उतारने की रणनीति बना रही है, और उस कड़ी में अक्षरा सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह का नाम राजनीति से जुड़ा है। साल 2023 में वह अपने पिता के साथ जन सुराज अभियान के मंच पर नजर आई थीं और उन्होंने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ भी की थी। हालांकि तब उन्होंने साफ किया था कि वे किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं, सिर्फ विचारधारा से सहमति रखने के कारण मंच साझा किया था। अब, 2025 के चुनाव से पहले फिर से उनका राजनीतिक नेताओं से मेलजोल इस ओर इशारा कर रहा है कि अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है — बस औपचारिक ऐलान बाकी है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *