आज की ताजा खबर
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही व्यापक शहरी पुनर्विकास नीति, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 14 Oct, 2025
उत्तर प्रदेश में शहरों के समग्र विकास और कायाकल्प के लिए राज्य सरकार व्यापक ‘शहरी पुनर्विकास नीति’ बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में इस नीति को लागू करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नगर केवल इमारतें नहीं, बल्कि जीवंत सामाजिक संरचनाएं हैं। नई नीति में आधुनिकता, परंपरा और मानवता का संतुलित समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें भूमि पुनर्गठन, निजी निवेश और पारदर्शी पुनर्वास व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में जनहित सर्वोपरि हो और प्रभावित परिवारों की आजीविका सुरक्षित रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और हरित भवन मानकों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। नई नीति के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुनर्विकास प्राधिकरण, सिंगल विंडो अप्रूवल प्रणाली और पीपीपी मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि भूमि के लोकेशन और उपयोग के आधार पर बाह्य विकास शुल्क तय किया जाए। वर्तमान में सभी प्रकार के भूमि उपयोग—आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और कृषि—पर समान शुल्क दरें लागू हैं, लेकिन अब इसे जनहित और व्यावहारिक दृष्टिकोण से बदलना होगा। मुख्यमंत्री ने नगर निकाय सीमा के भीतर और बाहर भूमि शुल्क में अंतर करने का आदेश दिया और ग्राम पंचायतों को केवल प्रशासनिक इकाई न मानते हुए उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने पंचायतों में पारदर्शिता, तकनीक और स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पंचायतों में भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए सिविल इंजीनियर या आर्किटेक्ट की तैनाती होगी। ग्राम सचिवालयों में आधार केंद्र खोलकर पंचायतों की आय और नागरिक सुविधा दोनों सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने तालाबों और पोखरों का समयबद्ध पट्टा देने का आदेश भी दिया, ताकि प्राप्त राशि का उपयोग जल संरक्षण और ग्राम्य हित के कार्यों में किया जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







