आज की ताजा खबर

लेखपाल संघ के चुनाव सम्पन्न, शुभेन्द्र अवस्थी बने निर्विरोध अध्यक्ष

top-news

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई सिरौलीगौसपुर के द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में संपन्न हुए। इस दौरान शुभेन्द्र अवस्थी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल कनौजिया व राजेश कुमार यादव की देखरेख में हुई प्रक्रिया में तहसील के सभी लेखपालों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणाम में शुभेन्द्र अवस्थी अध्यक्ष, विवेक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकरन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, समर सिंह मंत्री, प्रदीप वर्मा उपमंत्री, आनन्द यादव कोषाध्यक्ष और अश्वनी कुमार ऑडिटर निर्विरोध चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र जयसवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए लेखपालों के हित में कार्य करेगी। इस अवसर पर तहसील के सभी लेखपालों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *