आज की ताजा खबर
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुरावली में मिलावटखोरो पर कब कार्रवाई करेगा खाद्य विभाग
- दैनिक लोक भारती
- 15 Oct, 2025
कुरावली/मैनपुरी। रोशनी के त्योहार दीपावली के अभी कुछ ही दिन शेष रह गए है। इस त्योहार पर मिष्ठान की खपत अच्छी खासी होती है। जिसे देखते हुए कुरावली के कुछ मिलावटखोर अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में आम इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। यह अपने मिष्ठान भंडार पर जो मिठाई एक्सपायर हो चुकी है उसे भी देहात के गांवो के लोगो को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। बैसे अगर मिष्ठान भंडारो पर मिलावट की बात करें तो कुरावली के ज्यादातर मिष्ठान दुकानदार मिलावट के खेल को अंजाम दे रहे है।
ज्ञात हो कि रोशनी के त्योहार दीपावली के अब केवल पांच ही दिन शेष रह गए है। इस त्योहार पर मिठाई की खपत को देखते हुए मिलावट बढ़ जाती है। क्यो कि इसका मतललब भी साफ है कि अपने मिलने वाले या फिर अपने करीबी या फिर अपने एम्पलोई को हर कोई मिठाई भेंट करता है। इसलिए दीपावली पर अन्य त्योहारो के अनुपात में मिठाई की कुछ ज्यादा ही खपत होती है। जिसे देखते हुए कुरावली के कुछ मगरमच्छ मिष्ठान भंडार वाले अपने यहां पर पहले से ही मिलावट का काम शुरु कर देते है। मिलावट का यह खेल त्योहार के दो दिन बाद तक चलता है। क्यो कि त्योहार के बाद भी अगले दिन मिठाई की खपत ज्यादा रहती है।
कुरावली में यहां पर होती है मिठाई की ज्यादा बिक्री
अगर हम कुरावली में सबसे ज्यादा मिठाई के बिक्री की बात करें तो कुरावली में पुराने अस्थाई रोडवेज बस अड्ड़ा, सदर वाजार, घिरोर तिराहा उसके बाद सदर बाजार के अलावा पुरानी लहसुन मंडी के साथ साथ छिटपुट रुप से कई इलाको में बेची जाती है। लेकिन अगर हम मगरमच्छ मिष्ठान भंडारो की बात करें तो पुराने अस्थाई बस अड्ड़ा सहित घिरोर तिराहा के अलावा एक या दो सदर वाजार में भी हैं, जो मिलावट के बिना रह नहीं सकते है।
कुरावली में छोटी कार्रवाई से क्या होगा
बुधवार को खाद्य विभाग द्वारा कुरावली में कई मिष्ठान भंडारो पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। कई की दूषित मिठाई नष्ट कराई गई हैं, इसके साथ ही कई मिष्ठान भंडारो के यहां से नमूने भी संरक्षित किए गए है। इस कार्रवाई के पीछे सवाल है कि क्या इस छोटी कार्रवाई से मगरमच्छ मिष्ठान भंडार वाले मिलावट करने से मान जायेंगे। इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जरुरत है।
क्या बोले मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
कुरावली में बुधवार को अभियान चलाकर कई मिष्ठान भंडार जैसे बाबा स्वीट व महावीर स्वीट के अलावा अन्य के यहां पर चेकिंग की गई थी, दूषित मिठाई नष्ट कराने के साथ ही नमूने भी सुरक्षित किए गए है। मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।- अतुल पाठक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







