आज की ताजा खबर
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है बिहार चुनाव
- दैनिक लोक भारती
- 26 Oct, 2025
मैनपुरी। रविवार को बरनाहल क्षेत्र में शहीद की मूर्ति अनावरण के लिए पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास अब कोई एजेंडा नहीं बचा है। बिहार चुनाव पर उन्होंने विश्वास जताया कि महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और इस बार के बिहार चुनाव के नतीजे देश के लिए बेहद आशाजनक होंगे। सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री द्वारा 12 हजार ट्रेनें चलाने की घोषणा पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रेलवे की व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। पहले रेल बजट संसद में पेश होता था, जो अब समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रेलवे के सबसे अधिक हादसे हुए हैं, लेकिन मंत्री जिम्मेदारी नहीं लेते, जबकि पहले ऐसे हालात में मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देते थे।
भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं बचा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी के वक्फ बोर्ड बिल संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा तय न होने के कारण भाजपा जानबूझकर वक्फ बोर्ड, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने जोर दिया कि बिहार में बेरोजगारी और पलायन जैसी गंभीर समस्याएं हैं, जिन पर सरकार बात नहीं करना चाहती।
बिहार में अच्छा काम करेंगे सभी स्टार प्रचारक
सपा की स्टार प्रचारक सूची से शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का नाम गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शामिल किए गए सभी प्रचारक अपना काम अच्छे से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें बुलाया जाता है तो वे स्टार प्रचारक के रूप में अवश्य जाएंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







