आज की ताजा खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में 'बोर्ड ऑफ पीस' की आधिकारिक शुरुआत की

top-news

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस के पहले चार्टर का औपचारिक ऐलान किया। संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर बनाए गए इस नए अंतरराष्ट्रीय मंच का शुरुआती फोकस गाजा संकट पर रहेगा, हालांकि भविष्य में इसका दायरा दुनिया भर के विवादों को सुलझाने तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने बताया कि पाकिस्तान समेत कई देशों ने इस पहल का हिस्सा बनने पर सहमति जताई है।

बोर्ड ऑफ पीस के लॉन्च के दौरान ट्रंप ने कहा कि गाजा सीजफायर डील के तहत हमास को अपने हथियार छोड़ने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है, तो यह संगठन का अंत होगा। ट्रंप ने कहा कि यह इस्लामी समूह शुरू से ही हथियारों के साथ जुड़ा रहा है और शांति के लिए निरस्त्रीकरण जरूरी है।

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान हुए इस ऐलान के मौके पर एक दर्जन से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री और शीर्ष राजनयिक मौजूद थे। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *