आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वैशाख अमावस्या कब है ? क्या इसी दिन है शनि जयंती ? नोट करें डेट, मुहूर्त

- दैनिक लोक भारती
- 11 Apr, 2025
अमावस्या को नो मून डे या न्यू मून डे के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है. अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र मास का वह चरण होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच स्थित होता है, जिससे वह पृथ्वी से दिखाई नहीं देता.
यह दिन 'अभाव की शक्ति' को दर्शाता है. इस दिन चंद्रमा क्षीण अवस्था में होता है, जिसे अशुभ माना जाता है. यह दिन पितरों और पूर्वजों की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस साल वैशाख माह की अमावस्या कब है ?
कब है वैशाख अमावस्या 2025 ?
वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 को है. इसे सतुवाई अमावस्या भी कहते हैं. अमावस्या के दिन धार्मिक कार्यों जैसे पवित्र गंगा नदी में स्नान करना, पितृ तर्पण और पितृ पूजा करना, तथा दान पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसी दिन दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाती है. ऐसे में इस दिन स्नान-दान, श्राद्ध कर्म, विष्णु और शनि देव की पूजा का अक्षय पुण्य प्राप्त होगा.
वैशाख अमावस्या 2025 मुहूर्त
वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और 28 अप्रैल 2025 को सुबह 1 बजे समाप्त होगी.
- स्नान मुहूर्त - सुबह 4.17 - सुबह 5.00
- चर (सामान्य) - सुबह 7.23 - सुबह 9.01
- लाभ (उन्नति) - सुबह 9.01 - सुबह 10.40
- अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 10.40 - दोपहर 12.19
वैशाख अमावस्या पर सत्तू का महत्व
इस दिन पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध में चावल से बने पिंड का दान किया जाता है और चावल के ही आटे से बने सत्तू का दान किया जाता है. वैशाख अमावस्या पर गर्मी तेज होती है, सत्तू शरीर को ठंडक देता है इसलिए इसका दान करने का महत्व है.
वैशाख अमावस्या पर क्या करें
- अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. स्नान के बाद नदी किनारे दान-पुण्य जरूर करें.
- वैशाख अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल और छाते का दान भी करें.
- हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- किसी मंदिर में पूजन सामग्री का दान करें.पूजन सामग्री जैसे धूप बत्ती, घी, तेल, हार-फूल, भोग के लिए मिठाई, कुमकुम, गुलाल, भगवान के लिए वस्त्र आदि.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *