आज की ताजा खबर

बिजली संकट पर हिंदू महासभा का उग्र प्रदर्शन, गैस चौराहे पर फूंका बिजली विभाग का पुतला

top-news

पीलीभीत। जिले में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और अधिकारियों की कथित उदासीनता से नाराज कार्यकर्ताओं ने गैस चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था और गैस चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए चौराहे तक पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बिजली संकट को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जनता को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन मंत्री की नाराजगी के बाद भी हालात में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दिया।
हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही जनता को संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संगठन की महिला इकाई अधिकारियों को चूड़ियां भेंट कर विरोध दर्ज कराएगी।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, शिवम शर्मा, राहुल राठौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *