आज की ताजा खबर

उन्नाव को 570 करोड़ की सौगात, SCR में शामिल करने और रैपिड रेल का ऐलान

top-news

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दौरे के दौरान जिले को 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल करने तथा लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल परियोजना पर काम शुरू करने का बड़ा ऐलान किया।

भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और क्रांतिकारी विरासत की धरती है। उन्होंने वीर गुलाब सिंह लोधी, प्रताप नारायण मिश्र और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ सहित जिले की महान विभूतियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया गया है। इससे राजधानी क्षेत्र के विकास का दायरा और बढ़ेगा तथा लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच बेहतर संपर्क और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल परियोजना पर भी कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

वहीं राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा मिला, जबकि वर्तमान सरकार विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

CM Yogi in Unnao | 570 करोड़ की सौगात, SCR में शामिल होगा उन्नाव, रैपिड रेल का ऐलान

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *