आज की ताजा खबर
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, पुलिस आयुक्त से लेकर डीसीपी तक ने संभाली कमान
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पावर ग्रिड चेयरमैन ने विधायक व चेयरमैन की मौजूदगी में किया बस स्टैंड परिसर के सुंदरीकरण कार्य का श्रीगणेश
- दैनिक लोक भारती
- 26 May, 2025
कुलपहाड़/महोबा। नगर में परिवहन विभाग के बस अड्डे का करीब 80 लाख रुपए की लागत से पुनर्निर्माण एवं सुन्दरी करण का कार्य कराए जाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत एवं पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने भूमि पूजन कर श्रीगणेश किया है, तो वहीं अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति अभियान पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर में परिवहन विभाग का वर्षों पुराना बस अड्डा काफी दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। परिसर में बड़े बड़े गड्ढों के साथ बाउंड्री वॉल व क्लर्क भवन ध्वस्त होने की कगार पर है। जिससे यहां आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर चरखारी विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत व नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया के अथक प्रयास के बाद परिवहन विभाग के इस बस अड्डे को पुनर्निर्माण व सुन्दरी करण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। रविवार को देर सायं विधायक बृजभूषण राजपूत व पावर ग्रिड कार्पोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी द्वारा विधि विधान के साथ पंडित सन्तोष चतुर्वेदी ने मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर विधायक राजपूत जी ने कहा कि पूर्व गठबंधन की सरकार में गुंडों माफियों का राज चलता था। आज हमारे प्रधानमंत्री द्वारा देश को विकास से मजबूत किया जा रहा है। यही कारण है कि धरातल पर कार्य दिखाई दे रहा है। बस स्टैंड का 80 लाख रुपए से सुन्दरी करण का काम कराया जाना है! उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार गोली चलाने की परमीशन नहीं देती थी। अब देश में आतंकियों का हमला होने पर हमारी देश के सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जबाब दिया है। नगर में कृषि मंडी की मांग पर उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होगी। वहीं इस दौरान अहिल्याबाई होलकर त्रिशताबदी अभियान विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित करने का काम किया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनुराग प्रसाद, चैयरमेन वैभव अरजरिया, रामनरेश तिवारी झांसी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी। देते हुए नगर के विकास में सहयोग करने की बात कही तथा अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नितेन्द्र चौबे ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता उमाशंकर मिश्रा, समाजसेवी राकेश अरजरिया, डॉ लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, श्रीप्रकाश अरजरिया, सगीर पहलवान, रवीन्द्र उपाध्याय, बार अध्यक्ष मनमोहन नामदेव, धर्मेन्द्र यादव एडवोकेट, काशी प्रसाद अहिरवार आदि लोग मौजूद थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







