आज की ताजा खबर

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में प्री मानसून से मौसम सुहावना

top-news

भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई इलाकों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गति पकड़ ली है और पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी राज्यों, तथा मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज़ हो गया है। इस बीच राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी प्री-मानसून बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक राजधानी में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों के भीतर यह गुजरात, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी अरब सागर तक आगे बढ़ सकता है।IMD के अनुसार दो अलग-अलग निम्न दबाव के क्षेत्र विकसित हो चुके हैं- पहला: दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र में। दूसरा: गुजरात क्षेत्र में।इनका असर अगले 24 से 48 घंटों के भीतर महसूस किया जा सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *