आज की ताजा खबर

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से बाहर; BJP दफ्तर में महिला कार्यकर्ता को गले लगाते वीडियो हुआ था वायरल

top-news

बीते दिनों एक कार्यालय की सीढ़ियों पर गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का भाजपा की महिला कार्यकत्री के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष और पार्टी की काफी बदनामी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद अब निष्कासन की कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने निष्कासन से जुड़ा पत्र जारी किया है।वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि महिला भाजपा कार्यकर्ता है। जिसकी तबियत  खराब होने का पता चला तो उसको बस स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर तबियत खराब हो गई और बेहोश होकर गिरने लगी तो हमें बचाने के लिए सहारा देना पड़ा। अगर सहारा देना गलत है तो मैंने गलत किया है।वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने कहा था कि 12 मई को वह लखनऊ से लौट रही थी। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन करके उनसे मदद मांगी थी। जिलाध्यक्ष तुरंत उनको लेने के लिए आए और भाजपा कार्यालय पर लेकर गए थे। इसी दौरान उनको चक्कर आ गया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने मुझे सहारा दिया। जिसका वीडियो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से मेरे परिवारिक संबंध हैं।भाजपा ने दिया था नोटिस: भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा था. पार्टी ने अमरकिशोर कश्यप को नोटिस जारी कर 7 दिनों में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व भाजपा मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप को नोटिस भेज जवाब तलब किया था.

महिला ने दी सफाई, चक्कर आने पर अमर किशोर ने मदद की: बाद में महिला कार्यकर्ता का भी बयान सामने आया था. उसने कहा था कि 12 मई को वह लखनऊ से लौट रही थी. तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन करके उनसे मदद मांगी थी. जिलाध्यक्ष तुरंत उनको लेने के लिए आए और भाजपा कार्यालय पर लेकर गए थे. इसी दौरान उनको चक्कर आ गया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने मुझे सहारा दिया. जिसका वीडियो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से मेरे परिवारिक संबंध हैं.

थाने में की थी शिकायत: महिला ने कहा था कि राजनीतिक साजिश के तहत ये वीडियो वायरल किया गया है. ऐसा करके ये लोग जिलाध्यक्ष और मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं. महिला नेता का कहना है कि उन्होंने एक शिकायत पत्र छपिया थाने में दिया है. इस मामले में अगर जरूरत पड़ेगी तो महिला आयोग से भी सहायता ली जाएगी.

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *