आज की ताजा खबर

“मैं जिन्दा हूँ” का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास पहुंची फरियादी, लगाया भाईयों पर गंभीर आरोप

top-news

“मैं जिन्दा हूँ”  का स्टिकर लगाकर जिलाधिकारी के पास महिला फरियादी के पहुंचने से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे मृत दिखाकर महिला के ताऊ के लड़कों ने महिला की सारी संपत्ति अपने नाम कर ली है। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने जाँच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का उपजिलाधिकारी को आदेश दिया है। दरअसल बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के गोनिया छपरा की रहने वाली शारदा देवी अपने पिता की एकलौती संतान हैं। मरने से पहले इनके पिताजी ने वसीयत इनके नाम कर दी थी, लेकिन उनके मरने के कुछ साल बाद ही शारदा देवी के ताऊ के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर उनकी सारी संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली।जब इस बात की जानकारी शारदा देवी को हुई तब वो अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों का चक्कर लगाने लगी। जब तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो आज वो जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगा रही है। इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि एक महिला आयी थी इनका नाम शारदा देवी है। उन्होंने बताया की उनके पिताजी ने अपनी सम्पति उनके नाम पर वसीयत की थी नामांतरण भी हो गया था। बाद में शारदा देवी के बड़े पिताजी के लड़कों ने शारदा देवी को मृत दिखाकर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली है। प्रथम दृष्टाया शिकायत सही पायी गई है। उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है और मृत सर्टिफिकेट कैसे बन गया उसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुक़दमा भी दर्ज कराया जायेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *