आज की ताजा खबर

स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य बने जिलाधिकारी

top-news

औरैया। उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा प्रभात कुमार ने जिलाधिकारी डा इन्रद्रमणि त्रिपाठी को स्काउट गाइड का आजीवन सदस्य बनाया है। सोमवार को पदाधिकारियों ने ककोर मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रमाण पत्र भेंट करते हुए उन्हें वैज लगाया। 
सोमवार को ककोर मुख्यालय पहुंचे जिला आयुक्त स्काउट सुनील मिश्रा, त्रिलोक बाजपेई जिला सचिव स्काउट, अरूण त्रिपाठी जिला स्काउट मास्टर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट गाइट औरैया के जिलाधिकारी अध्यक्ष होते हैं मगर जिलाधिकारी डा इन्द्रमणि त्रिपाठी को संगठन की ओर से उन्हें आजीवन सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह को भी आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र भेंट किया है। इस दौरान जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने स्काउट के लिए किए जाने कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। दोनों ही अधिकारियों को सदस्यों ने बैज लगाकर भी सम्मानित किया। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *