आज की ताजा खबर
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
CM योगी का हमला, पिछली सरकारों की अकर्मण्यता ने रोका किसानों का विकास, अब अन्नदाता बन रहा खुशहाल
.jpg)
- दैनिक लोक भारती
- 25 Jun, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पिछली सरकारों की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में विकास की जो संभावनाएं थीं, उन्हें पहले की सरकारों की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार ने बाधित कर दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (UPCDF) के बीच हुए एक महत्वपूर्ण एमओयू कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस एमओयू के तहत अब गोरखपुर, कानपुर और कन्नौज के डेयरी प्लांट्स के साथ-साथ अंबेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला का संचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को सशक्त करना और किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा “पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं केवल बंदरबांट के लिए बनती थीं। किसानों को योजनाओं का कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश समग्र विकास की राह पर है।”
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को श्रेय देते हुए कहा कि 2014 के बाद से विकास की परिभाषा बदली है। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और किसान अब केवल ‘अन्नदाता’ नहीं बल्कि एक सशक्त उद्यमी की भूमिका में भी है।
मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा “आज का किसान आत्महत्या नहीं करता, बल्कि आत्मनिर्भर बन रहा है। उसे कृषि के साथ-साथ डेयरी, मत्स्य, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी प्रोत्साहन और तकनीकी सहयोग मिल रहा है।”
उनके अनुसार, सरकार अब किसानों के साथ खड़ी है, हर मोर्चे पर सहायता देने को तैयार है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *