आज की ताजा खबर

हॉकी प्लेयर राजकुमार पाल ने CM योगी से मुलाकात की, DSP बनने पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं

top-news

गाजीपुर के करमपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ गाजीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह और मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के संचालक अनिकेत सिंह भी मौजूद रहे।
राजकुमार ने मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी नियुक्त करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी ने राजकुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएसपी बनाए जाने को लेकर ओलंपियन पाल ने बताया की सिलेक्शन लिस्ट जारी हो गई है। उस लिस्ट में उनका भी नाम है। चयन सूची में नाम आने के बाद वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन करने लखनऊ गए थे। जहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई और उन्होंने निजी तौर पर मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। पाल ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र भी जारी हो जाएगा। पाल के अनुसार नियुक्ति पत्र उन्हें और उनकी तरह अन्य खिलाड़ियों को जो कि चयनित हुए हैं। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान दिए जाने की योजना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *