आज की ताजा खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईवीआरआई बरेली के 11वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

top-news

समारोह के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए आठ मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियों से सम्मानित किया।

सुबह करीब 9:50 बजे राष्ट्रपति का विमान भारतीय वायुसेना के त्रिशूल एयरबेस पर उतरा, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

तेज बारिश के बीच राष्ट्रपति का त्रिशूल एयरबेस पर आगमन हुआ। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यहां से राष्ट्रपति सीधे आईवीआरआई परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार पहुंचीं, जहां समारोह का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में स्नातक, मास्टर और डॉक्टरेट स्तर के कुल 8 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वर्ण पदक प्रदान किए। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं:राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि,

“पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान क्षेत्र में शोध और नवाचार देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।” इस भव्य समारोह में देशभर के गणमान्य व्यक्ति, वैज्ञानिक, शिक्षक, छात्र और आईवीआरआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। बरेलीवासियों के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि देश की प्रथम नागरिक ने इस प्रतिष्ठित संस्थान में आकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *