आज की ताजा खबर
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
क़ानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को एसपी ने थाना एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

- दैनिक लोक भारती
- 18 May, 2025
महोबा। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षकों,थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना कबरई में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह को साइबर थाना का प्रभार सौंपा गया है। थाना कुलपहाड़ में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात रहे निरीक्षक गोपाल चंद्र कनौजिया को प्रभारी एएचटीयू,गुमसुदगी,ट्रांसजेंडर सेल,फील्ड यूनिट का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार प्रभारी यातायात के पद पर तैनात रहे निरीक्षक अरविंद सिंह गौर को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कुलपहाड़ के पद पर भेजा गया है। निरीक्षक शिवपाल सिंह को प्रभारी एएचटीयू,गुमशुदगी,ट्रांसजेंडर सेल,फील्ड यूनिट से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला रहे निरीक्षक सत्यपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना अजनर बनाया गया है। उपनिरीक्षक सत्यवेन्द्र सिंह भदोरिया को थानाध्यक्ष अजनर से थानाध्यक्ष कबरई का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक सुषमा चौधरी को थानाध्यक्ष महिला थाना से खरेला थानाध्यक्ष बनाया गया है। चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी चरखारी के पद पर तैनात रहीं उपनिरीक्षक प्रभा पांडे को थानाध्यक्ष महिला थाना बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीनगर थाना में तैनात रहे उपनिरीक्षक सुजीत कुमार जायसवाल को चौकी प्रभारी बेलाताल के पद पर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक विवेक यादव को चौकी प्रभारी बेलाताल से स्वाट टीम भेजा गया है। एसपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा थाना एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे जिसपर मोहर लगाते हुए एसपी ने कई थाना एवं चौकी प्रभारियों को नई तैनाती दी है। उपनिरीक्षक सत्यवेन्द्र सिंह भदोरिया को बेहतर पुलिसिंग एवं शासन के निर्देशों के तहत कार्य करने का इनाम मिला है उन्हें थानाध्यक्ष अजनर से थानाध्यक्ष कबरई के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार महिला उपनिरीक्षक प्रभा पाण्डेय को चौकी प्रभारी से महिला थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तेज तर्रार उपनिरीक्षक सुजीत कुमार जायसवाल को जनपद की सबसे बड़ी बेलाताल पुलिस चौकी की कमान सौंप बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक विवेक यादव को एक बार फिर से स्वाट टीम भेजा गया। विवेक यादव का स्वाट टीम में पिछला कार्यकाल भी सराहनीय रहा था स्वाट टीम में उनके अनुभव को देखते हुए एसपी ने एक बार फिर स्वाट टीम में तैनाती देकर बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *