आज की ताजा खबर

महान व लोक कल्याणकारी शासिका थीं अहिल्याबाई

top-news

फफंूद औरैया। शुक्रवार को नगर एक गेस्ट हाउस में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव सिंह भारती जिला महामंत्री भाजपा ने कहा कि राज माता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में मुगलों द्वारा तोड़े गए काशी विश्वनाथ मंदिर सहित भारत के विभिन्न मंदिरों का जीर्णाेद्वार कराया था। 
ब्ताया कि उन्होंने भारत की पहली महिला सैनिक टुकड़ी और महिलाओं के लिए विद्यालयों की स्थापना की सामाजिक कार्याे और न्याय प्रियता के लिए उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि मिली थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, बड़े तिवारी, विकास पांडे, विमल चौहान, कंचन अग्निहोत्री, अशोक राजपूत, प्रदीप पांडे, मिथिलेश राजपूत, कार्यक्रम संयोजक योगेश त्रिपाठी, विनीत तिवारी, आदित्य दुबे, प्रभाकर भारती, अनिल, श्रेय त्रिपाठी, राजू पांडे, नरेश दुबे, अलका, संतोषी, सुखरानी, वीणा पाल, अनुराग धनगर सभासद, राजीव राजपूत सभासद, सुंदर, आयुष त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *