आज की ताजा खबर

राम मंदिर में दूसरा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, आज निकली भव्य कलश यात्रा

top-news

 भगवान श्रीराम की बाल स्वरूप में प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या के भव्य राम मंदिर में अगला ऐतिहासिक अध्याय शुरू हो गया है। आज से 5 जून 2025 तक विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना और कुल 8 दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन राम मंदिर के निर्माण और आध्यात्मिक ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।22 जनवरी 2024 को श्रीराम की बाल स्वरूप में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम दरबार को पूर्ण रूप में स्थापित किया जा रहा है। राम दरबार संगमरमर से बनी भव्य मूर्तियों के रूप में प्रथम तल पर स्थापित होगा, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान शामिल होंगे। इसके साथ-साथ जटायु, तुलसीदास, वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, शबरी और अहिल्या की मूर्तियों की भी स्थापना की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *