आज की ताजा खबर
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से बाहर; BJP दफ्तर में महिला कार्यकर्ता को गले लगाते वीडियो हुआ था वायरल

- दैनिक लोक भारती
- 11 Jun, 2025
बीते दिनों एक कार्यालय की सीढ़ियों पर गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का भाजपा की महिला कार्यकत्री के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष और पार्टी की काफी बदनामी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद अब निष्कासन की कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने निष्कासन से जुड़ा पत्र जारी किया है।वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि महिला भाजपा कार्यकर्ता है। जिसकी तबियत खराब होने का पता चला तो उसको बस स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर तबियत खराब हो गई और बेहोश होकर गिरने लगी तो हमें बचाने के लिए सहारा देना पड़ा। अगर सहारा देना गलत है तो मैंने गलत किया है।वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने कहा था कि 12 मई को वह लखनऊ से लौट रही थी। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन करके उनसे मदद मांगी थी। जिलाध्यक्ष तुरंत उनको लेने के लिए आए और भाजपा कार्यालय पर लेकर गए थे। इसी दौरान उनको चक्कर आ गया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने मुझे सहारा दिया। जिसका वीडियो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से मेरे परिवारिक संबंध हैं।भाजपा ने दिया था नोटिस: भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा था. पार्टी ने अमरकिशोर कश्यप को नोटिस जारी कर 7 दिनों में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व भाजपा मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप को नोटिस भेज जवाब तलब किया था.
महिला ने दी सफाई, चक्कर आने पर अमर किशोर ने मदद की: बाद में महिला कार्यकर्ता का भी बयान सामने आया था. उसने कहा था कि 12 मई को वह लखनऊ से लौट रही थी. तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन करके उनसे मदद मांगी थी. जिलाध्यक्ष तुरंत उनको लेने के लिए आए और भाजपा कार्यालय पर लेकर गए थे. इसी दौरान उनको चक्कर आ गया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने मुझे सहारा दिया. जिसका वीडियो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से मेरे परिवारिक संबंध हैं.
थाने में की थी शिकायत: महिला ने कहा था कि राजनीतिक साजिश के तहत ये वीडियो वायरल किया गया है. ऐसा करके ये लोग जिलाध्यक्ष और मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं. महिला नेता का कहना है कि उन्होंने एक शिकायत पत्र छपिया थाने में दिया है. इस मामले में अगर जरूरत पड़ेगी तो महिला आयोग से भी सहायता ली जाएगी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *