आज की ताजा खबर

यमुना खतरे के निशान से साढ़े तीन और बेतवा ढाई मीटर ऊपर

top-news

हमीरपुर।यमुना और बेतवा नदियों में बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से मुख्यालय सहित आस पास के गाँवो में बाढ़ कहर बरपा रही है।दोनों नदियां खतरे के निशान से लगभग साढ़े तीन व ढाई मीटर ऊपर प्रभावित हो रहीं है। शहरी इलाकों में भी दोनों नदियों की वजह से हजारों की आबादी प्रभावित हुई है।बाढ़ का पानी भरने से लगभग सौ से अधिक गाँवो का सम्पर्क टूट चुका है।जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह एलर्ट है। बाढ़ राहत केंद्रो में अभी तक एक हजार बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्रय दिया जा चुका है। वहीं सैकड़ो परिवार अभी सड़कों पर डेरा जमाए है। बां से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना-बेतवा दोनों नदियां अब अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी है। दोनों नदियों ने गुरुवार को ही खतरे के निशान को पार कर लिया था।मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे कोटा बैराज से चम्बल नदी से होते हुए यमुना नदी में 0.15 लाख क्यूसेक, माताटीला बांध से बेतवा नदी में 0.96 लाख क्यूसेक एवं लहचूरा डैम से धसान नदी होते हुए बेतवा नदी में 0.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया कि वर्तमान में धौलपुर में चम्बल नदी अपने खतरे के जलस्तर से 8.88 मी० ऊपर प्रवाहित हो रही है। औरैया व कालपी में यमुना नदी अपने खतरे के जलस्तर से 4.26 मी0 व 3.54 मी० ऊपर प्रवाहित हो रही है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे यमुना नदी अपने खतरे के निशान 103.63 से चार मीटर ऊपर और बेतवा नदी अपने खतरे के निशान 104.54 मीटर से 1.98 मीटर ऊपर बह रही है।बताया कि वर्तमान में यमुना नदी के जलस्तर में औसतन 8 से 10 सेमी० प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है वहीं बेतवा नदी के जलस्तर में औसतन 4 सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है। उन्होंने आगामी 24 घंटे में जनपद की यमुना व बेतवा नदी का वर्तमान जलस्तर बढ़कर 107.500 मीटर के समीप पहुँचने की सम्भावना जताई है।शुक्रवार की शाम छह बजे यमुना नदी 107.150 मीटर व बेतवा नदी 106.680 मीटर पर बह रही है
इन जगहों में बाढ़ ने मचाया कहर
शुक्रवार की सुबह से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से शहर के पुराना बेतवा घाट, यमुना घाट, ब्रह्मा का डेरा, गाँधी नगर,खालेपुरा, डिग्गी, चूरामन का डेरा, केशरिया का डेरा, संगम, मेरापुर, कुछेछा, कलौली तीर, चंदुलीतीर सहित अन्य स्थानों में नदियों का पानी भरने से लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे है।यहां स्थानीय लोगों ने अपनी घर गृहस्ती समेटकर ऊंचे स्थानों में सरण ले ली है

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *