आज की ताजा खबर

दरिंदे ने 7 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

top-news

राठ (हमीरपुर)। कुरकुरा देने के बहाने घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय एक मासूम बच्ची को गांव का ही एक युवक अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर दिया। घटना से गांव सहित पूरे पुलिस महक में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। दुष्कर्म करने वाले आरोपी व्यक्ति का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करते हुए उसके पैर में गोली मारकर तड़के सुबह दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया। 
  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय मासूम बच्ची बीती बुधवार की शाम करीब 5ः00 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही अधेड़ ब्रजनन्दन (45) घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को कुरकुरा देने के बहाने अपने घर के अंदर बुलाकर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि जब उसकी पुत्री घर पहुंची तो उसको चलने में दिक्कत थी। बच्ची की मां ने आशंका के चलते उसके कपड़े उतारे तो बच्ची की हालत लहूलुहान थी। बच्ची कक्षा 2 की छात्रा है तथा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करती है। पुलिस ने बच्ची को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और मेडिकल परीक्षण कराया।  इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में अपने मुखबिरों का जाल फैलाकर अभियुक्त की तलाश शुरु कर दी। गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त राठ कस्बा की कांशीराम कालोनी के समीप मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया तो पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा हेतु की गई फायरिंग में आरोपी बृजनंदन के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *