आज की ताजा खबर

संपत्ति विवाद: बच्चों संग आत्मदाह करने उपनिबंधक कार्यालय पहुंची महिला

top-news

पीलीभीत। पूरनपुर उपनिबंधक कार्यालय में गुरुवार को तब हड़कंप मच गया जब एक महिला ने बच्चों समेत कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दी। पीड़िता नेहा देवी, निवासी सिरसा रोड नरायनपुर ने बताया कि उसने पति द्वारा उसे बिना बताए संपत्ति का बैनामा कराया जा रहा है, जो कि गलत है। अगर विभाग द्वारा बिना बताए बैनामा किया गया तो वह बच्चों समेत आत्मदाह कर लेगी।
नेहा देवी ने आगे बताया कि पति ज्ञान प्रकाश बाजपेई ने उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया है। वर्तमान में तलाक और संपत्ति को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। आरोप लगाया कि पति न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन कर संपत्ति का बैनामा करने की कोशिश कर रहा है। ऐसा करके वह बच्चों को उनका हक नहीं देना चाहता है।पीड़िता के अनुसार संपत्ति ज्ञान प्रकाश के पिता की है। इस पर नाबालिग बच्चों का भी अधिकार है।
आरोप है कि उपनिबंधक कार्यालय में बिना सहमति के जबरन बैनामा कैसे किया जा सकता है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ, तो वह बच्चों सहित आत्मदाह को मजबूर होगी। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने अपने पति, देवर आदित्य प्रकाश और स्थानीय प्रशासन की होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। नेहा देवी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *