आज की ताजा खबर

दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया माल्यार्पण, पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान

top-news

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद के सिद्धांत का वास्तविक रूप करार दिया। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाई है।उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस आधार पर एकात्म मानववाद सिद्धांत को आगे बढ़ाया था, उसी के अनुरूप मोदी जी ने हर गरीब को पक्का मकान, शौचालय, पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं देकर समाज में समान अवसर उपलब्ध कराए हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, यह उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी आंदोलन को भी मजबूती दी है। देश के मेहनतकश और कामगारों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने की अपील कर उन्होंने स्वदेशी को प्रोत्साहित किया है। सपा नेता आज़म खां से जुड़े सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार की जिम्मेदारी प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है और भाजपा सरकार इस काम को पूरी तरह निभा रही है। पाठक ने कहा, “अगर आप सपा सरकार और भाजपा सरकार की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि हर हाल में हम आगे हैं।” 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *