आज की ताजा खबर
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
CBSE ने 2025-26 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल जारी किया, थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से
- दैनिक लोक भारती
- 17 Oct, 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है और छात्र इसे आसानी से चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूल 6 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी कर सकते हैं, जबकि गैर-शीतकालीन क्षेत्रों के लिए ये परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। CBSE ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल छात्रों की सूची तैयार करें और बाहरी परीक्षक और पर्यवेक्षक की व्यवस्था क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर करें। कक्षा 10वीं के लिए आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार आयोजित किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं प्रयोगशाला की उपलब्धता के आधार पर कई सत्रों में आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक बार अंक अपलोड हो जाने के बाद किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रैक्टिकल शेड्यूल चेक करने के लिए छात्रों को CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर दिए गए विंटर-बाउंड स्कूल प्रैक्टिकल डेटशीट लिंक पर क्लिक कर शेड्यूल स्क्रीन पर देख सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं। थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। बोर्ड की अस्थायी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक पूरी होंगी। 10वीं का पहला एग्जाम 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गणित स्टैंडर्ड और बेसिक के साथ शुरू होगा और भाषा व संगीत की परीक्षाओं के साथ समाप्त होगा। 12वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड (अंग्रेजी व हिंदी) से शुरू होंगी और संस्कृत, डेटा साइंस और मल्टीमीडिया की परीक्षाओं के साथ समाप्त होंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







