आज की ताजा खबर
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तीर्थयात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, युवती की मौत, 20 से ज्यादा घायल
- दैनिक लोक भारती
- 22 Oct, 2025
पीलीभीत 22 अक्टूबर। पीलीभीत के बरेली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार तड़के उत्तराखंड के नानकमत्ता सहित अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
जहानाबाद थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना थाना क्षेत्र के निसरा और सरदार नगर गांवों के बीच तड़के लगभग 3:20 बजे हुआ।
जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती दुर्गा निवासी मोहल्ला मढ़ीनाथ बरेली की मौके पर मौत हो गई। 20 से अधिक घायलों में आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने फरार बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बस में सवार सभी 54 श्रद्धालु बरेली जिले के रहने वाले थे। वे 20 अक्टूबर की रात चौपुला से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने नैनीताल के गिरिजा देवी मंदिर, हनुमान धाम और नानकमत्ता गुरुद्वारा में दर्शन किए थे। मंगलवार देर रात सभी नानकमत्ता से लौट रहे थे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी शेखर के हवाले से बताया पुलिस को बताया कि बस चालक यात्रा के दौरान नशे में था। सफर के बीच मार्ग बस तीन बार पंक्चर भी हुई थी। चालक ने तेज रफ्तार में बस को मोड़ने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बस मार्ग किनारे खाई में जा गिरी।
जहानाबाद थाना पुलिस और स्थानीय लोगो ने मौके पर राहत कार्य प्रारंभ कर घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र,सीएचसी में भर्ती कराया।
सीएचसी अमरिया के चिकित्सक सौरभ ने मीडिया को बताया दुर्घटना में युवती की मौत हुई है। 20 घायलों में आठ को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटनास्थल के निरीक्षण पश्चात सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
पुलिस के अनुसार गंभीर घायल लोगों में नेहा (पुत्री सोहनलाल), रीता (पत्नी सत्यपाल), रमेश, 10 वर्षीय छाया (पुत्री रमेश), विशाल, मनोज (सुभाषनगर), सुधीर और अनिल (क्योलड़िया, बरेली) शामिल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







