आज की ताजा खबर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन

top-news

अमरिया संवाददाता। पीलीभीत के अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव हरदासपुर में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुग्रन्थ साहिब और पांच प्यारो की अगुवाई में समूह संगत द्वारा नगर में कीर्तन निकाला गया।
अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरदासपुर में समूह संगत द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे से नगर कीर्तन का आरम्भ सिंह सभा गुरुद्वारा हरदासपुर से किया गया। नगर कीर्तन ग्राम प्रधान सुलिन्दर सिंह के प्रांगण होते हुए डॉक्टर रंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह ,डॉ करनैल सिंह , मलूक सिंह, रणजीत सिंह, दलजिंदर सिंह कुक्कू , हरजीत सिंह, बलवीर सिंह, मलकीत सिंह ,हरजिंदर सिंह,दलजीत सिंह के प्रांगण होते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।
बताया गया,गांव में जगह-जगह जलपान की संगत के लिए फल फ्रूट की व्यवस्था का स्टॉल लगाया गया था। जो संगत के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई थी।
बताया गया कि जा भोग पड़ेगा। भोग के उपरांत कीर्तन दिवान सजाया जाएगा। जिसके बाद गुरु का लंगर वितरित होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *