आज की ताजा खबर

पीलीभीत में कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया

top-news

पीलीभीत पांच नवंबर। पीलीभीत में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया। जनपद में पर्व पर सभी प्रमुख नदियों के तटों पर पवित्र स्नान आयोजित किए गए। सभी नदियों के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन भर रही। प्रातः से ही श्रद्धालु स्नान के लिए तटों पर पहुंच गए थे। नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किए और भगवान शिव का शिवालय में जलाभिषेक किया। पूरे दिन शिवालयों में हर हर माह देव के जयघोष होता रहा।
नगर में स्थित देवहूति गंगा तट ब्रम्हचारी घाट, बाघा मोहम्मद घाट,गोमती उद्गम स्थल और चक्रतीर्थ पर पवित्र स्नान के साथ मेले भी आयोजित किए गए।
सभी जगह सुरक्षित और सुलभ स्नान के लिए प्रशासन और पालिका ने व्यवस्थाएं दी थी। नदी के उस पार जाने के लिए अस्थाई पुल बनाए गए थे।
पुलिस ने पूरे दिन चौकसी बनाए रखी। स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने सुरक्षा का जायजा लिया।
सभी जगह भंडारे भी आयोजित किए गए। ब्रम्हचारी घाट पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव अग्रवाल टीटी ने  भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं को चाय की चुस्कियों के साथ भोजन की व्यवस्था की गई थी।
।।।।।।।।।।बॉक्स।।।।।।।।।
पुलिस अधीक्षक ने बाघा मो. गंज घाट का किया निरीक्षण
पीलीभीत पांच नवंबर। पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत बाघा मो0 गंज घाट का निरीक्षण किया। 
घाट पर की गई बैरिकेटिंग, गोताखोरों की व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं पूर्ण संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी उपस्थित रहे।
।।।।।।।।।बॉक्स।।।।।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कल्याणपुर चक्रतीर्थ शिव मंदिर मेले का किया निरीक्षण
जहानाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्यानपुर चकतीर्थ शिव मन्दिर मेले का निरीक्षण किया। ग्राम चकतीर्थ शिव मन्दिर मेले पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *