आज की ताजा खबर

रोटरी क्लब गोला मुस्कान ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

top-news

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। ग्राम दतेली स्थित मंदिर परिसर में रोटरी क्लब गोला मुस्कान ने जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए। संस्था के पदाधिकारियों ने लगभग चार सौ कपड़ों जिसमें पैंट, शर्ट, जींस, बच्चों के कपड़े, लड़कियों और महिलाओं के सूट, टीशर्ट, साड़ी जरूरतमंदों को वितरित किए। जरूरतमंदों को कपड़े मिलने पर उनके के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। क्लब अध्यक्ष अरविंद गुप्त रामजी ने बताया कि क्लब समय समय पर ग्रामीण अंचलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। रोटरी क्लब गोला मुस्कान का मूल उद्देश्य है कि वह जरूरत मंदो को उसकी समस्या से जुड़ते हुए अपने प्रयासों से उसका निदान कर सके। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में क्लब की सचिव  अनुराधा पुरवार, बंदना गुप्ता, नीलू भारती और अन्य सदस्यों के साथ सहयोग किया। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता राम जी ने अतिथियों, क्लब के सदस्यों, पदाधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। यहा ग्राम प्रधान शाहजहा बानों के पति जहीरूद्दीन, मनोज गोयल, अतुल राजपूत, सचिन रस्तोगी, रिशु माहेश्वरी, राजीव राजपूत, राजीव गुप्ता, विवेक वर्मा, सहित रोटरेक्ट यूथ के अध्यक्ष गौरीश सिंह,  करम सिंह ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *