आज की ताजा खबर

चिनौर में भारतीय योग संस्थान के नए केंद्र का उद्घाटन

top-news

शाहजहांपुर। गायत्री शक्तिपीठमें भारतीय योग संस्थान के नए योग केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रधान पवन कुमार सिंह ने मां गायत्री के पूजन के साथ की। सरस्वती वंदना अवधेश प्रजापति ने प्रस्तुत की।इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। ताड़ासन का अभ्यास ओमप्रकाश प्रजापति, भुजंगासन व शलभासन सच्चिदानंद गुप्ता, वज्रासन व मंडूकासन महेंद्र सिंह, सिंहासन व हंसी क्रिया रमेश दीक्षित, पवनमुक्तासन महेश त्रिपाठी तथा प्राणायाम का अभ्यास राजेश कुमार मिश्रा और विनोद बिहारी पांडे ने करायज्ञंकार्यक्रम में डॉ. देशबंधु, अश्विनी आर्य, प्रदीप गुप्ता, सुमन तिवारी, अर्चना गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, अंकुर मिश्रा और रघुवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा। संचालन मदन मोहन त्रिपाठी ने किया। समापन पर वरिष्ठ साधक सूर्यभान शुक्ला को सम्मानित किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *