आज की ताजा खबर

सर्पदंश से सात वर्षीय छात्र की मौत, शिक्षकीय लापरवाही के आरोप

top-news

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित सहावर प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से कक्षा तीन के सात वर्षीय छात्र अंशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्र द्वारा सांप काटने की जानकारी देने के बावजूद विद्यालय स्टाफ ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका।परिवार का कहना है कि बच्चे की हालत बिगडऩे के काफी देर बाद सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और बीएसए की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *