आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में 28वीं लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, पुलिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
सुलतानपुर में 28वीं लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, पुलिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ उद्घाटन, एथलेटिक्स और साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे प्रतिभागी
खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर दिया जोर
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर में मंगलवार को 28वीं अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन एथलेटिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स और साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पीटीएस सुलतानपुर ब्रजेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न जनपदों से पहुंचे खिलाड़ी मौजूद रहे।
एथलेटिक्स और साइकिलिंग में होगा मुकाबला
प्रतियोगिता के तहत महिला और पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स के साथ साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल पुलिसकर्मी अपनी फिटनेस, गति और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैयारियां की गई हैं। अलग-अलग जनपदों से पहुंची पुलिस टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों में भी मुकाबले को लेकर उत्साह नजर आया।
अनुशासन और टीम भावना को बताया जरूरी
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक दक्षता जितनी जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी है।
उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने भी खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।
सुलतानपुर पुलिस की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







