आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में तेंदुए का शावक दिखने से दहशत, लाठी-डंडों के साथ ग्रामीण कर रहे पहरा
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
अखंडनगर के बछेड़िया गांव में खेतों के पास नजर आया शावक, वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच
ग्रामीणों को अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह, आसपास तेंदुए की मौजूदगी के संकेत तलाशे जा रहे
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के बछेड़िया गांव में तेंदुए का शावक दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों के पास शावक नजर आने के बाद गांव में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आसपास निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों के आसपास शावक दिखाई देने के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि कहीं आसपास मादा तेंदुआ भी मौजूद न हो। इसी आशंका के चलते ग्रामीण समूह बनाकर निगरानी कर रहे हैं और लोगों को खेतों की तरफ अकेले जाने से रोका जा रहा है।
वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने वन विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा के अनुसार, एसडीएम कादीपुर के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के संभावित संकेत तलाश रही है। साथ ही शावक के दिखाई देने वाले स्थान और आसपास के खेतों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अकेले खेतों या सुनसान स्थानों की ओर न जाएं। शावक या किसी जंगली जानवर के दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें और तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।
शावक के दिखाई देने के बाद गांव में एहतियात बढ़ा दी गई है। वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी कितनी है और आगे किस तरह की कार्रवाई की आवश्यकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







