आज की ताजा खबर

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर महापौर ने किया स्वागत

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर से होकर गुजर रहे कांवड़ियों का महापौर अर्चना वर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान पूरा शहर शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। महापौर ने कांवड़ियों की श्रद्धा और भक्ति को नमन करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित होने की कामना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है।


कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत करना सौभाग्य की बात है।

इसी क्रम में 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेश वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। महापौर अर्चना वर्मा ने उन पर भी पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *