आज की ताजा खबर

किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल का गठन, अशोक शुक्ला अध्यक्ष और सुबोध पांडेय-बालकृष्ण गुप्ता महामंत्री मनोनीत

top-news

आम सभा एवं पदभार ग्रहण समारोह में 31 पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा, युवा इकाई को भी मिली नई जिम्मेदारी

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने एकजुट होकर संघर्ष का लिया संकल्प

कानपुर। किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शांति निकेतन हॉल एवं रेस्टोरेंट, किदवई नगर में आम सभा और पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई। समारोह में अध्यक्ष, दो महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही युवा इकाई की नई टीम के गठन की शुरुआत भी की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर मार्बल मार्केट के अशोक शुक्ला के मनोनयन की घोषणा की। इसके अलावा मार्बल मार्केट के बालकृष्ण गुप्ता और किदवई नगर मुख्य बाजार के सुबोध पांडेय को महामंत्री तथा दवा कारोबारी समीर लांबा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


युवा इकाई की भी नई टीम घोषित

व्यापार मंडल की युवा इकाई में विनायक पोद्दार को अध्यक्ष, प्रखर श्रीवास्तव को वरिष्ठ महामंत्री और अभिनव प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन की ओर से बताया गया कि युवा इकाई का जल्द ही विस्तार किया जाएगा और इसमें क्षेत्र के अन्य युवा व्यापारियों को भी जोड़ा जाएगा।

मुख्य इकाई में जयकुमार शर्मा, आशुतोष दीक्षित, संजय गुप्ता, शरद मिश्र, प्रवीण कपूर और उदय प्रकाश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीपक पांडेय और विवेक गुप्ता को संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

राजीव गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा, अमित अग्निहोत्री, आशुतोष बंसल, अनिल मिश्रा, शिवा मिश्रा और आशु मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद कासिम को वरिष्ठ मंत्री तथा राकेश गुप्ता और मोहम्मद अफजाल को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

इसके अलावा पंकज गुप्ता, संजय वर्मा, फैसल इसरार, विकास गुप्ता, वीरेंद्र पासवान, सुधीर शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, अमित दुबे, हर नारायण दुबे और भावेश शुक्ला को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

व्यापारियों की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि किदवई नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश और जिला इकाई संगठन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसके समाधान के लिए आंदोलन भी किया जाएगा।

नव मनोनीत अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल की मुख्य इकाई के विस्तार के साथ युवा इकाई को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर व्यापारी की समस्या पर संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा। साथ ही किदवई नगर बाजार को मॉडल बाजार के रूप में विकसित कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

जिला इकाई ने दिया सहयोग का भरोसा

समारोह के विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे और जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला इकाई के सभी पदाधिकारी किदवई नगर के व्यापारियों की समस्याओं में उनके साथ खड़े रहेंगे। जरूरत पड़ने पर पूरी जिला इकाई व्यापारियों के समर्थन में आगे आएगी।

कार्यक्रम में युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम शुक्ल, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री केके गुप्ता, दक्षिण वाइस चेयरमैन नीरज शुक्ला, जिला टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़, दक्षिण युवा अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और किदवई नगर के बाजार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *