आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
एनएसएस, एनसीसी और रेंजर्स इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, छात्राओं ने रचनात्मक नारों से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी और रेंजर्स इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने रचनात्मक नारों के जरिए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका रोवर रेंजर की वरिष्ठ सदस्य डॉ. दीपाली सक्सेना रहीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया।
छात्राओं ने रचनात्मक नारों से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अलग-अलग विषयों को केंद्र में रखते हुए प्रभावशाली और प्रेरणादायक नारों की रचना की। उनके नारों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।
छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रतियोगिता में एनएसएस, एनसीसी और रेंजर्स इकाइयों से जुड़ी छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अन्य छात्राओं ने भी सहभागिता की।
प्राध्यापिकाओं ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने भी सहभागिता करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी आगे बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक (स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम) प्रो. अर्चना वर्मा, एनएसएस समिति के सदस्यों, एनसीसी एवं रेंजर्स इकाई प्रभारियों तथा महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







