आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
- दैनिक लोक भारती
- 13 Aug, 2026
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल, स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने की अपील
सुलतानपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बुधवार को भव्य तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के नेतृत्व में आयोजित रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान खिलाड़ी हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े और लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
तिरंगा रैली में नेशनल कोच अनुपम शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, हैंडबॉल कोच आशा, एथलेटिक्स कोच आनंद, तैराकी कोच आशुतोष, फुटबॉल कोच प्रदीप यादव, वॉलीबाल कोच चंचल भट्टाचार्य, फायजा खान और मोहम्मद तारिक समेत विभिन्न खेलों के कोच और वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को बनाए रखने की अपील की।
युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने रैली में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सहभागिता की सराहना की।
रैली के माध्यम से खिलाड़ियों ने आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







