आज की ताजा खबर

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हादसा

top-news

एक तरफ की सड़क बंद होने से आवागमन में परेशानी, अज्ञात डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की नवशील धाम चौकी अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों के मुताबिक दिल्ली पब्लिक स्कूल के आसपास सड़क पर बढ़ती अराजकता के चलते एक तरफ की सड़क बंद कर दी गई है।

इससे वाहनों के आवागमन में लगातार परेशानी होती है और सड़क पर जाम व दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही नवशील धाम चौकी और कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *