आज की ताजा खबर

नौबस्ता थाने के बाथरूम में युवक ने पिया तेजाब

top-news

प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, हालत गंभीर, हैलट के आईसीयू में भर्ती

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। नौबस्ता थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में पुलिस द्वारा थाने लाए गए युवक ने बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नौबस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर शिकायत की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आशीष द्विवेदी (40) उर्फ पुल्ली पंडित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। देर रात वह थाना परिसर के बाथरूम में गया, जहां उसने कथित तौर पर वहां रखा तेजाब पी लिया।


अचानक मचा हड़कंप

युवक के तेजाब पीने की जानकारी मिलते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।


परिजनों ने साधी चुप्पी

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन पूरे मामले को लेकर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। वहीं, युवक ने किन परिस्थितियों में थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पीया और उस समय वहां पुलिस की निगरानी किस तरह थी, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। तेजाब थाने के बाथरूम में क्यों रखा था और युवक वहां तक कैसे पहुंचा, इन बिंदुओं की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *