आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कांट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, दो प्लाटून पीएसी समेत भारी पुलिस बल रहेगा तैनात
- दैनिक लोक भारती
- 19 Aug, 2026
गौतम मौर्य हत्याकांड में आरोपी समीर इदरीसी व उसके परिजनों के मकान पर आज होगी कार्रवाई
आरिफ सिद्दीकी
कांट, शाहजहांपुर। नगर पंचायत कांट के वार्ड नंबर एक गढ़ी पूर्वी प्रथम में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए गए निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूर जहां की ओर से भवन गिराने का नोटिस जारी किए जाने के बाद 20 अगस्त को प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में भवन संख्या-12, रजिस्ट्रेशन नंबर 439/384 के अवैध निर्माण को हटाने के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। भवन अमीरन पत्नी स्वर्गीय खुशी मुहम्मद, नसीम पत्नी स्वर्गीय शमीम और सलमा पत्नी लियाकत अली के नाम बताया गया है।
प्रशासन ने मौके पर दो प्लाटून पीएसी, पांच महिला उपनिरीक्षक, 25 महिला सिपाही, दंगा नियंत्रण दस्ता, पांच पुरुष उपनिरीक्षक और 25 पुरुष आरक्षियों की तैनाती मांगी है। एसडीएम सदर और सीओ सदर को मौके पर मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस और चिकित्सीय टीम, अग्निशमन विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन को भी मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नूरजहां की ओर से पहले ही संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुए गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर आरोपी समीर इदरीसी और उसके परिजनों के मकान पर प्रस्तावित कार्रवाई की चर्चा है। प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







