आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शंकर लाल लोधी के प्रथम कानपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- दैनिक लोक भारती
- 19 Aug, 2026
जाजमऊ से नौबस्ता तक जगह-जगह पुष्पवर्षा, क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में 2027 की तैयारियों पर जोर
शंकर लाल लोधी बोले- बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा दोहराएगी 2017 का इतिहास
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी शंकर लाल लोधी के बुधवार को पहली बार कानपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ पुल से लेकर नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
जाजमऊ पुल पर भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रामादेवी चौराहे पर भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पुष्पवर्षा की गई। नौबस्ता चौराहे पर भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय प्रभारी का अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए शंकर लाल लोधी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के हित और देश-प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
52 विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी और वह स्वयं कार्यकर्ताओं के सहयोग से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बैठक का संचालन आनंद सिंह ने किया, जबकि आभार अशोक राजपूत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रदेश मंत्री किरन लोधी निषाद, सांसद रमेश अवस्थी, सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, नीलिमा कटियार, बालचंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता में 2027 चुनाव को लेकर किया दावा
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकर लाल लोधी ने कहा कि भाजपा अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूत संगठनात्मक शक्ति के बल पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराएगी। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कानपुर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल स्वागत नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही कार्यकर्ता 2027 के चुनाव में बूथ-बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
शंकर लाल लोधी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और समाज को वर्गों व जातियों में बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है।
जेन-जी और युवाओं को लेकर भी रखी बात
जेन-जी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भाजपा के साथ पहले भी रहा है और आज भी पार्टी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं और युवा शक्ति विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संजय निषाद की नाराजगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांग रखना सभी का अधिकार है। भाजपा में सभी विषयों पर संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाता है। वहीं स्मृति ईरानी के अनुभव का संगठन को लाभ मिलने की बात भी उन्होंने कही।
उन्होंने बताया कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि देगा।
क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में सभी जिलों में संगठन को और मजबूत करने तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Anoop Awasthi
V nice news

ई_पेपर







