आज की ताजा खबर

छप्पर गिरने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौत

top-news

पुवायां-शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव जाठियापुर बुजुर्ग में तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार पर रखा छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया। छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे दिव्यांग बुजुर्ग गंगाराम (लगभग 70 वर्ष) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे गंगाराम घर में छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे थे।

इसी दौरान तेज बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर होकर छप्पर का भार नहीं सह सकी और छप्पर अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा।

हादसे के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहां इलाज के दौरान गंगाराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि गंगाराम की पत्नी भगवंता का पिछले वर्ष निधन हो चुका था। वह अपने बेटे मनोज कुमार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं, सभी विवाहित हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *