आज की ताजा खबर

बीस गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनी दलदल, राहगीर परेशान

top-news

पुवायां-शाहजहांपुर। क्षेत्र के बड़ागांव से होकर करीब 20 गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।

इससे राहगीरों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग बड़ागांव से मजीदपुर, रतनपुर कुंडा, राहदेवा, मुड़िया वैश्य, अनावा, पटई और भूड़खेड़ा समेत करीब 20 गांवों को जोड़ते हुए शंकरपुर चौराहे तक जाता है।


आगे इसी मार्ग से मोहम्मदी जाने में लोगों को सुविधा मिलती है। गड्ढों में पानी भरने के कारण राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

स्कूली बच्चों को भी रोजाना जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य पति पंकज कुमार ने सड़क के गड्ढों में दो ट्रॉली ईंटें डलवाई थीं, लेकिन यह व्यवस्था अस्थायी साबित हुई।

पंकज कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत निधि से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *