आज की ताजा खबर

तुलसी जयंती पर चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन

top-news

पुवायां-शाहजहांपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उपप्रधानाचार्य देवेंद्र की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता इंद्रजीत ने कहा कि तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को भक्ति, मर्यादा, सदाचार और मानवता का संदेश दिया। रामचरितमानस भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन करने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ है।


विद्यार्थियों ने तुलसीदास की रचनाओं से मिलने वाली शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न चौपाइयों का सस्वर और भावपूर्ण वाचन कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 12 की प्रिया तिवारी ने प्रथम, कक्षा 10 के कृष्ण मोहन तिवारी ने द्वितीय और कक्षा 12 के सुधांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता प्रमुख देवेंद्र ने परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्रीकृष्ण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *