आज की ताजा खबर

मध्यप्रदेश के सड़क हादसे में पुवायां के मजदूर की भी मौत

top-news

धान रोपाई कर लौट रहा था घर,हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान

पुवायां-शाहजहांपुर। मध्यप्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में थाना क्षेत्र के गांव बढ़ुआ निवासी 29 वर्षीय मदनपाल भी शामिल हैं। वह मध्यप्रदेश में धान की रोपाई का काम पूरा कर अन्य मजदूरों के साथ पिकअप से घर लौट रहे थे।

हादसे के बाद उनकी पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई। बताया गया कि मदनपाल अगस्त में मध्यप्रदेश के ग्वालियर धान की रोपाई करने गए थे। काम पूरा होने के बाद वह लखीमपुर जिले के अन्य मजदूरों के साथ पिकअप से रात में घर के लिए निकले थे।


घर रवाना होने से पहले उन्होंने पत्नी नन्ही देवी से फोन पर बात कर जल्द घर पहुंचने की बात कही थी।

इसके कुछ घंटे बाद रात करीब तीन बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर तत्काल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।

बाद में मदनपाल की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई। मंगलवार शाम करीब चार बजे तक पत्नी को पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई।

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और परिजनों में कोहराम मच गया। मदनपाल परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी नन्ही देवी, छह वर्षीय बेटा शिवरम, तीन वर्षीय बेटी सुहानी, मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई और मां शांति देवी हैं।

परिवार के पास करीब एक-दो बीघा खेती है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *