आज की ताजा खबर

जलभराव से मकरंदपुर का मुख्य मार्ग बेहाल, ग्रामीण परेशान

top-news

जैतीपुर-शाहजहांपुर। विकासखंड मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर मकरंदपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के प्रवेश मार्ग पर पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।सड़क पर पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

यह मार्ग गौहावर होते हुए मकरंदपुर और जगदीशपुर से हिम्मतपुर चौराहे पर गढ़िया रंगीन जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ता है।

ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के आगे तालाब के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट गया है।

कुछ दिन पहले रात में एक एंबुलेंस भी यहां फंस गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सुनील यादव, रामअवतार, कृपाल, अमर सिंह, रमनपाल सिंह और सर्वेश कश्यप आदि शामिल हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *